7:01 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बरेली मंडल की चयनित ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, कछला-गढ़मुक्तेश्वर-हरिद्वार रूट पर रहेगा खास फोकस

बदायूं 13 जुलाई।

सावन माह में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 जुलाई से अगस्त तक चलने वाली यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है।

बरेली क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त कछला, गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए जाएंगे। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख रूटों पर चलने वाली ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 27 जुलाई से ही कांवड़ियों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। सबसे अधिक भीड़ 8 अगस्त से 11 अगस्त के बीच रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इसके लिए संबंधित स्टेशनों और कोचिंग डिपो में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रेलवे का मकसद है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित एवं आरामदायक सफर मिल सके।`इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस