11:40 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- नाला-पुलिया दोबारा बंद, महानगर गांव में जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा, ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत

।

बिल्सी बदांयू 13 जुलाई।

बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम महानगर में नाला और सड़क की पुलिया दोबारा बंद किए जाने से गांव में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे बिल्सी तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नाला-पुलिया तत्काल खुलवाने की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार 6 जुलाई को तहसील दिवस में गांव में जलभराव की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारी ने पुलिस की मौजूदगी में नाला और सड़क की पुलिया की सफाई करवाई थी।

इस कार्रवाई से घरों में भरा पानी निकलना शुरू हो गया था, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली थी।

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उसी रात गांव के कुछ लोगों ने निजी स्वार्थवश नाला और पुलिया को दोबारा बंद कर दिया। इससे घरों का गंदा पानी फिर से रुक गया और बरसात के मौसम में गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि पानी की निकासी बाधित होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने और नाला तथा सड़क की पुलिया को तत्काल खुलवाने की मांग दोहराई है।

इस मौके पर अभय यादव, विलक सिंह, ओमपाल सिंह, उमेश पाल सिंह, बीरपाल, शेर सिंह, राम बहादुर ,वेदपाल, सुधीर सिंह, अमर सिंह, कुसुम पाल,राजपाल, नन्ने सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.