10:29 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। सीएचसी व महाविद्यालय में हुआ पौधारोपण

बिल्सी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. प्रेमपाल सिंह गंगवार, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अस्पताल स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। वहीं महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस