11:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

पति निकला पत्नी का कातिल, बिसौली पुलिस ने हत्या का किया सनसनीखेज खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं

पति निकला पत्नी का कातिल, बिसौली पुलिस ने हत्या का किया सनसनीखेज खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ। थाना बिसौली पुलिस ने युवती की गुमशुदगी के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका की गला घोंटकर हत्या उसके पति ने अपने साथियों की मदद से की थी। हत्या के बाद शव को घर के आंगन के गटर में छिपा दिया गया था ताकि घटना का राज न खुल सके।
पुलिस के मुताबिक 9 जुलाई को मृतका के पिता राजवीर सिंह यादव निवासी रसूलपुर पुट्ठी ने अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान मामला हत्या में तब्दील हो गया। जांच में पति जय सिंह यादव, उसके भाई चन्द्रपाल यादव समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। पुलिस ने विवेचना के आधार पर हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
एसएसपी बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी जय सिंह यादव, रामभान यादव तथा चन्देले यादव उर्फ झब्बड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, फावड़ा, तसला, बाल्टी, हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, टूटी चूड़ियों के टुकड़े, पायल, बिछुए और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।
पूछताछ में सामने आया कि 1/2 जून 2026 की रात पति जय सिंह ने अपने भाई और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस