3:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि “एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य की नींव है।” उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसका संरक्षण करने का आह्वान किया।इस मौके पर संरक्षक जय प्रकाश गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष के.बी गुप्ता,प्रदेश मंत्री दीपेंद्र गुप्ता,जिला अधक्ष्य संतोष मोहन गुप्ता,जिला महामंत्री अंश गुप्ता,जिला मंत्री वैभव गुप्ता आदि लोग मजूद रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस