3:54 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी: साझे की जगह को लेकर विवाद, चाचा-ताऊ ने टैंकर चालक को पीटा

।

बिल्सी, बदायूँ 12 जुलाई।

कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में साझे की जमीन से जगह निकालने को लेकर हुए विवाद में चाचा-ताऊ ने लाठी-डंडों से हमला कर अपने ही भतीजे को घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई को भी पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर कुबरी निवासी अंकित पुत्र तिलक सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे वह अपना टैंकर लेकर खेत जा रहा था। रास्ते में साझे की जगह से जगह निकालने को लेकर उसके चाचा मुकेश और ताऊ पुत्रगण हेतराम से कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों ने उसे लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसका सगा भाई अमित बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गुस्से में उसका टैंकर भी लाठी-डंडों से तोड़-फोड़ दिया।

कोतवाली बिल्सी पुलिस ने अंकित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी गई है।

एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.