5:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को 40 दिन में फांसी, भाभी से शादी की जिद में बना कातिल

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी जितेंद्र पाठक को घटना के महज 40 दिन के भीतर फांसी की सजा सुनाई। पुलिस ने त्वरित चार्जशीट दाखिल की और 13 गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया।

अभियोजन के अनुसार, आरोपी बच्चे की मां से शादी करना चाहता था और कथित तौर पर इसी वजह से उसने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर घर से बाहर ले जाकर जमीन पर पटक-पटककर उसकी हत्या कर दी थी। मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.