बदायूं
*खबर का असर: सहसवान में मानी गई सफाई कर्मचारियों की मांग, वेतन मिला, हड़ताल खत्म*
सहसवान नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन ही खत्म हो गई। प्रशासन ने सभी ठेका और संविदा कर्मचारियों का 2 महीने का बकाया वेतन जारी कर दिया। वेतन खातों में आते ही कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार हो गए।
*खबर का असर:* 8 जुलाई से शुरू हुई हड़ताल और शहर में सफाई ठप होने की खबर सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
तुरंत भुगतान नगर पालिका ने वैकल्पिक व्यवस्था कर आज ही सभी कर्मचारियों का मई-जून का रुका वेतन जारी कर दिया।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री हरीश लाल ने पुष्टि की कि वेतन मिलते ही संघ ने हड़ताल वापस ले ली है। गुरुवार से शहर की सफाई व्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाएगी।
मानसून में गंदगी और बीमारी फैलने का जो खतरा बन गया था, वो अब टल गया है। संघ ने प्रशासन के त्वरित फैसले का स्वागत किया और कहा कि कर्मचारी पूरे मन से नगर को साफ रखने के काम में जुटेंगे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
