6:33 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

आज भी विकास के लिए तरस रहे है कुवर गांव नगर के क्षेत्रवासी

आज भी विकास के लिए तरस रहे है कुवर गांव नगर के क्षेत्र वासी।

डिग्री कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाऔर गौशाला कन्या इंटर कॉलेज निर्माण की मांग, कुंवर गांव में सभासदों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
कुंवर गांव।
बहुमत की भाजपा सरकार होने के बाद भी आज तक नगर पंचायत कुवरगांव के क्षेत्रवासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर है नगर में कन्याओं के लिए एक भी कन्या इंटर कॉलेज नहीं है और ना ही कोई डिग्री कॉलेज है जिससे लड़कियों के लिए पढ़ाई में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और अगर स्वास्थ्य की बात करें तो यहां कोई भी । ऐसी व्यवस्था नहीं है जो मरीज को इमरजेंसी सुविधा मिल सके। लगातार भाजपा से विधायक होने के बावजूद भी और सांसद होने के बावजूद भी आज युवा रोजगार के लिए तरस रहा है विकास के वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए जाते हैं मगर सच्चाई में जो विकास की जो जरूरत है उसको नगरबासी तरस रहे हैं मात्र एक रामपुर डिपो की बस सेवा का ही सहारा है नगर वासियों ने कई बार बदायूं कुवंर गांव वाया बरेली रोडवेज सेवा की मांग की थी आज तक कोई मांग पूरी नहीं हो सकी इन्हीं समस्याओं को लेकर आज पुना फिर नगर पंचायत कुंवरगांव के सभासदों ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर नगर के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगों को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा,आवागमन रोडवेज सेवा स्वास्थ्य सेवा और अन्य मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।सभासदों ने ज्ञापन में कुंवरगांव में डिग्री कॉलेज की स्थापना,एमआरएफ सेंटर से श्मशान भूमि तक सीसी रोड का निर्माण तथा नगर पंचायत में गौशाला का निर्माण कराए जाने की मांग की है।उनका कहना है कि नगर में डिग्री कॉलेज न होने के कारण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं,विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।वहीं एमआरएफ सेंटर से श्मशान भूमि तक सड़क न होने से लोगों को बरसात के दिनों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसके अलावा निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए नगर में गौशाला का निर्माण भी आवश्यक बताया गया है।सभासदों ने विधायक से जनहित में इन मांगों को शासन स्तर पर उठाकर जल्द स्वीकृति दिलाने की अपील की है।इस मौके पर सभासद हनी मिश्रा, रामनाथ,आजाद पोरवाल,राकेश साहू,लालू रावत ,रामपाल,रिया,सोहिल,गुंजन,सोनी आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.