6:33 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

भतीजी की बारात में मातम: नशे में धुत पिकअप चालक ने चारपाई पर सो रहे चाचा को कुचला, मौके पर मौत

बदायूं

भतीजी की बारात में मातम: नशे में धुत पिकअप चालक ने चारपाई पर सो रहे चाचा को कुचला, मौके पर मौत

केशव गुप्ता

बदायूं। जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। भतीजी की बारात में आई एक पिकअप गाड़ी के चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे श्याम सिंह (40 वर्ष) को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि श्याम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप गाड़ी और उसके चालक को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना पर पहुंची कादरचौक थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.