4:36 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने निर्धन कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, जरूरत का संपूर्ण गृहस्थी का सामान किया भेंट

बदायूं

इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने निर्धन कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, जरूरत का संपूर्ण गृहस्थी का सामान किया भेंट

केशव गुप्ता

बरेली। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करते हुए इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की ओर से कन्या को गृहस्थी बसाने के लिए डबल बेड, ट्रॉली बैग, 11 साड़ियां, पैंट-शर्ट के कपड़े, लहंगा, ज्वेलरी, मेकअप का सामान, किचन का आवश्यक सामान, कुकर, डिनर सेट, हॉट केस, इलेक्ट्रिक प्रेस सहित अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई।
यह कार्यक्रम कानपुर से आई मंडलाध्यक्ष मनीषा वाजपेई के नेतृत्व में आयोजित हुआ। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सीजीआर वंदिता शर्मा ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। मंडलाध्यक्ष मनीषा वाजपेई ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्य निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मनीषा वाजपेई, वंदिता शर्मा, रचना सक्सेना, मोनिका शर्मा, अर्चना जौहरी, अलका जायसवाल, झरना, सौंदर्य, अर्चना, आंचल, अंजलि, पारुल, पूनम, अंजू, किरण, राखी, साधना, प्रगति, गौरी सहित क्लब की सभी सदस्य उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस