10:58 am Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त को मुजरिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त को मुजरिया पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मुजरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त सत्यराम पुत्र भोजराज यादव निवासी ग्राम सब्दलपुर, थाना मुजरिया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त वाद संख्या 3595/2024, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.