बदायूं
*सहसवान- बदायूं: एक ही आरोपियों के खिलाफ तीन लोगों ने दी तहरीर, गांव में दहशत*
*सहसवान-* थाना सहसवान क्षेत्र के गांव मंगली की मढ़ैया में आरोपियों की दबंगई से ग्रामीण परेशान हैं। एक ही परिवार के देवेन्द्र पुत्र दयाशंकर व उसके परिजनों के खिलाफ एक दिन में तीन अलग-अलग लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
तीनों शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 04 जुलाई 2026 को आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर उत्पात मचाते रहे। घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग शिकायतकर्ता शिवनारायन पुत्र नेकसू ने बताया कि 04 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी रोहित, देवेन्द्र पुत्रगण दयाशंकर व जोगेंद्र गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। बचाने आई मां गुलाबो देवी और भाभी शीतल को लात-घूंसों व डंडे से पीटकर घायल कर गए। शोर मचाने पर जान से मारने की नीयत से 3 राउंड फायर भी किए गए।
*2. 105 बीघा जमीन पर कब्जा व धमकी:*
तुलाराम शर्मा, सुनील व रेखा निवासी लखनावली, गौतमबुद्धनगर ने तहरीर में आरोप लगाया कि खिरकवारी मानपुर स्थित उनकी 105 बीघा जमीन पर आरोपियों ने पिछले 6 माह से कब्जा कर रखा है। 04 जुलाई की शाम 4 बजे कब्जा छोड़ने को कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर “मारकर गाड़ने” की धमकी दी।
*3. लाखों की अवैध वसूली व कब्जा:* ग्राम खिरकवारी मानपुर के 20 से अधिक ग्रामीणों ने सामूहिक तहरीर दी है। आरोप है कि देवेन्द्र पुत्र दयाशंकर ने उनकी 30-40 बीघा जमीन पर कब्जा कर रखा है। जमीन जोतने के एवज में मुन्नी से 30 हजार, कस्तूरी से 50 हजार समेत कई लोगों से अवैध वसूली की गई है। पीड़ितों का दावा है कि पैसे देने की वीडियो भी मौजूद है। न देने पर गोली मारने की धमकी दी जाती है।
तीनों पीड़ितों ने थाना सहसवान में अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।
थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
