बदायूं
ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बदायूँ में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
केशव गुप्ता
बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
अपने विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के अंतर्गत बिनावर एवं मलगाँव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से श्री लोधी का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर देवरिया सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री पूरन लाल लोधी के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
