12:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रविवार को सहसवान, बबराला और उझानी के दौरे पर रहेंगे, भामाशाह जयंती समारोह में करेंगे उद्घाटन

बदायूं

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रविवार को सहसवान, बबराला और उझानी के दौरे पर रहेंगे, भामाशाह जयंती समारोह में करेंगे उद्घाटन

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्री स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता रविवार, 05 जुलाई 2026 को जनपद बदायूं, सहसवान, बबराला (सम्भल) एवं उझानी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री गुप्ता प्रातः 9:30 बजे पीडब्ल्यूडी स्थित अपने आवास, बदायूं से सहसवान के लिए प्रस्थान करेंगे। 10:15 बजे सहसवान स्थित डॉ. राम निवास गुप्ता के अस्पताल पहुंचकर संभ्रांत नागरिकों से भेंट करेंगे। इसके बाद 10:45 बजे सहसवान निवासी श्री आलोक गुप्ता के आवास पर जाएंगे।
प्रातः 11:15 बजे वह बबराला (सम्भल) के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:00 बजे सम्भल स्थित अधिवक्ता श्री संजय कुमार गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से भेंट करेंगे। इसके उपरांत 1:30 बजे बबराला से बदायूं के लिए प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न 3:00 बजे अपने आवास पहुंचकर अल्पविश्राम करेंगे।
सायंकाल 5:30 बजे वह बदायूं से उझानी के लिए रवाना होंगे। शाम 6:00 बजे उझानी में श्री संजीव गुप्ता द्वारा आयोजित भामाशाह जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत रात्रि 9:00 बजे अपने बदायूं स्थित आवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके बाद सोमवार, 06 जुलाई 2026 को प्रातः 7:00 बजे बदायूं स्थित आवास से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10:00 बजे 18, राजभवन कॉलोनी, लखनऊ स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।
यह जानकारी राज्य सूचना आयुक्त के ओएसडी शुभम अग्रवाल ने प्रदान की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.