3:13 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

50 हजार का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बदायूं में डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का अंत; दो पुलिसकर्मी भी घायल

बदायूं

50 हजार का इनामी डकैत पुलिस मुठभेड़ में ढेर, बदायूं में डकैती गिरोह के मास्टरमाइंड का अंत; दो पुलिसकर्मी भी घायल

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी एवं कई डकैती की वारदातों का मास्टरमाइंड जितेन्द्र उर्फ ढालू (35) मारा गया। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिविल लाइन पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना इस्लामनगर क्षेत्र में हुई डकैती की घटनाओं में वांछित गिरोह के मास्टरमाइंड जितेन्द्र उर्फ ढालू निवासी धौलाना (हापुड़), हाल निवासी बनियाठेर (सम्भल) से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में आरोपी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरोपी जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक जितेन्द्र उर्फ ढालू पर बदायूं समेत कई जनपदों में लूट, डकैती सहित गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल तथा भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में थाना सिविल लाइन पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस