3:13 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बाल विवाह व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को इस्लामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूं

बाल विवाह व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को इस्लामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 337/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त तीरथपाल पुत्र वीरेन्द्र, निवासी ग्राम ढिलवीर, थाना आंवला, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9/10, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, बीएनएस की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस