1:52 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब बदायूं ने कराया निःशुल्क डायलिसिस, चिकित्सकों का किया सम्मान

डॉक्टर्स डे पर इनर व्हील क्लब बदायूं ने कराया निःशुल्क डायलिसिस, चिकित्सकों का किया सम्मान

डॉक्टर्स डे के अवसर पर इनर व्हील क्लब बदायूं द्वारा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेयी के सत्र 2026–27 के प्रथम डिस्ट्रिक्ट गोल “जीवनधारा (One Club – One Dialysis)” के अंतर्गत एक सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत क्लब द्वारा एक जरूरतमंद मरीज का निःशुल्क डायलिसिस कराया गया। साथ ही डायलिसिस के मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की गई ।क्लब की इस पहल की सभी ने सराहना की।

डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली डॉ. पारुल गुप्ता (डायलिसिस विशेषज्ञ) एवं डॉ. रमा गुप्ता को क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके चिकित्सा सेवा, समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यों की प्रशंसा की गई।

अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “जीवनधारा” जैसी परियोजनाएं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

इस अवसर पर क्लब की सचिव श्रीमती पूजा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती लवी रस्तोगी, आई.एस.ओ. श्रीमती ऋचा रस्तोगी, एडिटर श्रीमती श्वेता रस्तोगी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी का सचिव पूजा रस्तोगी द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस