2:08 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

जगत के ग्राम पंचायत कार्यालय में हस्तशिल्पियों की पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया को समझाया

ग्राम पंचायत आमगांव विकास क्षेत्र जगत जनपद बदायूं के ग्राम पंचायत कार्यालय में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के तत्वाधान में ग्राम पंचायत आमगांव के हस्तशिल्पियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में हस्तशिल्पियों की पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया को समझाया गया बरेली मंडल बरेली के हस्तशिल्प संबंध संवर्धन अधिकारी मुक्तेश पाठक ने मंत्रालय के समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में हस्तशिल्पियों को विस्तार से अवगत कराया उन्होंने कहा कि हम आज सभी के कार्ड बना रहे हैं और उसके बाद सभी लोग सीधे हस्तशिल्प विभाग से जुड़ जाएंगे इसके बाद हमारे विभाग की जितनी भी योजनाएं होंगी जितने भी कार्यक्रम होंगे उन सभी का लाभ हस्तशिल्पियों को मिलेगा इस कार्यक्रम में हस्तशिल्पी अपनी-अपनी शिल्प कला से बनी हुई वस्तुएं लाये और उनका प्रदर्शन किया भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय से आए श्री सुनील कुमार जी एवं मोहम्मद अकरम जी ने मंत्रालय की तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के प्रशिक्षक सलमान जमीर ने पहचान पत्र बनाना ऑनलाइन अप्लाई करना एवं योजनाओं को लाभ लेने के बारे में विस्तार से बताएं उन्होंने बताया की बरेली मंडल में 9 जिले जुड़े हुए हैं जिनमे अब तक लगभग ढाई लाख हस्तशिल्पियों का पंजीकरण हो चुका है और अभी बहुत पंजीकरण होना शेष है इसलिए जितने हस्तशिल्पी हैं वह अधिक से अधिक पंजीकरण करा कर मंत्रालय की योजनाओं का लाभ लें आज के कार्यक्रम में श्री रूपेंद्र पटेल एवं अमरीश पटेल जी और पंचायत सहायक साक्षी पटेल का विशेष सहयोग रहा और आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत आमगांव के प्रधान नरेंद्र सिंह ने की संचालन रूपेंद्र पटेल ने किया,, कार्यक्रम समापन के बाद पंचायत घर के परिसर में वृक्षारोपण किया गया


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.