3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच, सुरक्षा व्यवस्था में कई खामियां सामने आने का दावा

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की SIT जांच में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी कई खामियां सामने आने का दावा किया गया है। जांच के अनुसार, मंदिर में कार्यरत अधिकांश कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि मंदिर में करीब 800 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें लगभग 600 ठेका कर्मचारी और 200 ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं। जांच में करीब 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है।

SIT कंट्रोल रूम, गणना कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.