3:20 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

ममता शाक्य ने किया रसीद फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सराय सांवल में रविवार को रसीद फौजी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 12 टीमों ने प्रतिभाग कर खेल भावना का परिचय दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन बिल्सी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, खेल भावना और आपसी भाईचारे के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है तथा खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है। आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान गजेन्द्र सिंह तोमर, ओमवीर शाक्य, दीपक शाक्य, सहदेव वर्मा, सोनू, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस