3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

शाहजहांपुर की ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का खुलासा, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार

शाहजहांपुर में ऑर्केस्ट्रा डांसर चंद्रावती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी मिट्ठूलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम करते थे। जांच में सामने आया कि दोनों पहले से विवाहित थे। पुलिस का दावा है कि शादी को लेकर विवाद और कथित शिकायत की धमकी के बाद आरोपी ने 20 फरवरी को चंद्रावती की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

कई महीनों बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.