3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

पीलीभीत में 1.75 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत में 1.75 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

पीलीभीत में पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 23 वर्षीय शिवम को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, शिवम पर 1.75 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस का कहना है कि 28 मई को कारोबारी पंकज गुप्ता को धमकाने के लिए आए बदमाशों के समूह में शिवम भी शामिल था। इसी दौरान बीच-बचाव करने आए पप्पू गुप्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस शिवम की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.