9:52 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के कांग्रेस जनों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम को दी शुभकामनाएं

बदायूं, 28 जून 2026। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह बागी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र गौतम को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त प्रभारी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती एवं ऊर्जा प्राप्त होगी।

प्रतिनिधिमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुधीर उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उमेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव तथा विजय कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.