9:54 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी कार; दो गंभीर घायल

बदायूं

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पलटी कार; दो गंभीर घायल

केशव गुप्ता

दातागंज। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक कार गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को दातागंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि लखनऊ निवासी विकास (44) पुत्र विजय, सतीश (36) पुत्र सुंदरलाल तथा हरजीत कार से दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। दातागंज क्षेत्र में अंधरऊ और हाशिमपुर गांव के बीच तेज गति के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में विकास और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.