7:56 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली व फैजगंज बेहटा के विवेचकों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

बदायूं

बिसौली व फैजगंज बेहटा के विवेचकों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने शनिवार को थाना बिसौली में बिसौली एवं फैजगंज बेहटा थानों के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर विवेचनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विवेचकों को विवेचना के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने, समयबद्ध कार्रवाई करने तथा विवेचनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि प्रत्येक विवेचना को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए, जिससे पीड़ित पक्ष को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस