4:18 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महेश नवमी

महेश नवमी पर हवन-यज्ञ, समाज की उन्नति की कामना
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह महेश नवमी के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान महेश के हवन-यज्ञ में भाग लेकर समाज की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। हवन-यज्ञ की सभी धार्मिक विधियां पंडित आशीष वशिष्ठ ने विधिवत संपन्न कराईं। उन्होंने उपस्थित लोगों को महेश नवमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देते हुए समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने भगवान महेश की आराधना कर परिवारों की खुशहाली और राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में धार्मिक वातावरण बना रहा और सभी ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुनीष कुमार, विवेक राठी, राकेश माहेश्वरी, जेपी लड्डा, राजेश कुमार जाजू, सुभाष बाहेती, सुधीर सोमानी, सीतामराम माहेश्वरी, संजय सोमानी समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस