केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या की तीसरी कोशिश में मिली सफलता
केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चेतन और सिया कथित तौर पर इससे पहले भी दो बार केतन की हत्या की कोशिश कर चुके थे, लेकिन दोनों प्रयास असफल रहे।
जांच में सामने आया कि दूसरी बार नाकाम होने के बाद चेतन ने सिया से कहा, “तुमसे नहीं हो पाएगा, मैं खुद इसे खत्म करूंगा।” पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान चेतन के भावुक होने और रोने की बात भी सामने आई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और घटनाक्रम की सभी कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com