4:57 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

भाजपा ने आपातकाल की बरसी पर मनाया ‘काला दिवस’, लोकतंत्र रक्षकों के बलिदान को किया नमन

भाजपा ने आपातकाल की बरसी पर मनाया ‘काला दिवस’, लोकतंत्र रक्षकों के बलिदान को किया नमन

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर बुधवार को 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल की बरसी ‘काला दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि आज से 51 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लागू किया था। उस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, समाचार पत्रों एवं मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गई तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार का विरोध करने वालों को प्रताड़ित किया गया और अनेक लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।


भाजपा प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कश्यप एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के प्रथम जिलाध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा आपातकाल के दौरान मीसा (MISA) के अंतर्गत लगभग दो माह बदायूं जिला कारागार तथा 16 माह फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में राजनीतिक बंदी के रूप में निरुद्ध रहे। उन्होंने कहा कि 25 जून का दिन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को समर्पित है। उनके त्याग और बलिदान को देश सदैव स्मरण रखेगा।

कार्यक्रम में भाजपा विभाग मीडिया के संजीव पाराशरी, आपदा राहत सेवा विभाग के जिला संयोजक अजय शर्मा, अमन शर्मा एडवोकेट, राजेश बाबू शर्मा एडवोकेट, रविंद्र नाथ जोहरी एडवोकेट, हिमांशु गौरव एडवोकेट, सलारपुर ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विराट दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.