बिल्सी । बदायूं जिले की बिल्सी थाना क्षत्र के सिरासौल गांव में मजदूरी के पैसे मांगने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल युवक को बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिरासौल निवासी आमिर ने आरोप लगाया है कि उनके बडे भाई उमर मोहम्मद गांव के ही एक व्यक्ति से अपनी मजदूरी के पैसे मांगने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान उस व्यक्ति ने उमर मोहम्मद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस मारपीट में उमर मोहम्मद के शरीर पर चोटें आई हैं। पीड़ित आमिर ने बिल्सी थाना पुलिस से मामले की शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस ने घायल उमर मोहम्मद को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। बिल्सी क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
