5:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए उदित यादव का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत व विदाई

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

अहिरामई (बदायूं)। ग्राम गुड़गांव के मजरा अहिरामई निवासी उदित यादव, सुपुत्र श्री दिनेश सिंह यादव, का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के तहत प्रशिक्षण के लिए रवाना होने पर ग्रामीणों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया।

गांव के लोगों ने उदित यादव का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि उदित यादव ने गांव का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। विदाई के दौरान पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने उनके सुरक्षित एवं सफल प्रशिक्षण की कामना की।

बदायूं एक्सप्रेस की ओर से भी उदित यादव को अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.