।
बरेली, 24 जून 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर में संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन कर्मचारियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया।
इज्जतनगर मंडल के बनबसा स्टेशन मास्टर सूरज कुमार को 15 अप्रैल 2026 की घटना के लिए पुरस्कृत किया गया। टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के बनबसा आगमन पर उन्होंने एस.एल.आर. से धुआँ निकलते देखा और तुरंत लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को सूचित किया।
जांच में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या मिली, जिसे समय पर ठीक कर गाड़ी का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित किया गया। उनकी सूझबूझ से संभावित दुर्घटना टल गई।
मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा और एडीआरएम मनोज कुमार ने सूरज कुमार की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
