7:56 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मोहर्रम पर शांति-व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसएसपी ने ली पीस कमेटी की बैठक

बदायूं, 22 जून।

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा भी मौजूद रहीं।

बैठक में अधिकारियों ने सभी समुदायों के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी भाईचारा व सहयोग बनाए रखने की अपील की। डीएम अवनीश राय ने कहा कि मोहर्रम जिले की साझा संस्कृति का पर्व है। इसे परंपरा और गरिमा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न की जाए।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। एम्बुलेंस व अग्निशमन वाहनों के आवागमन हेतु अलग से मार्ग सुनिश्चित किए जाएंगे।

डीएम ने बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साइबर सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा गया।

प्रशासन ने आमजन से सामाजिक सौहार्द, आपसी सम्मान एवं जनसहभागिता के साथ पर्व मनाने की अपील की है। बैठक में एडीएम, एएसपी, सभी एसडीएम, सीओ एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस