12:01 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

बदायूं

अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वाजिद पुत्र भूरे निवासी वार्ड नंबर 05, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में थाना अलापुर में मुकदमा संख्या 130/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.