सेहत के लिये हो गया योग अब विकास के लिये मिलकर करों सहयोग !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए योग जरूरी है यह बात है तो इस बात का ध्यान हम सभी को रखना होगा कि क्षेत्र में स्वच्छता और क्षेत्र का विकास वर्तमान युग की वह जरूरत है जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता और स्वच्छता एवं विकास हेतु पालनहारों में राजनेतिक मतभेद भले हों परंतु मनभेद किसी के मन में नहीं होना चाहिये। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है हर क्षेत्र में एक राजनेतिक दल से एक कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा जबकि टिकट पाने के दावेदारों के बीच टिकट पाने हेतु आपस में अभी से मनभेद नजर आ रहे हैं और यह स्थति भाजपा और सपा दोनों राजनेतिक दलों में दिख रही है। दोनों दलों में कुछ दावेदार सामने से मैदान में हैं तो कुछ दावेदार मौके का इंतजार के साथ बगावत करने की राह का रास्ता बनाने के लिए अंदरखाने बैठकों का आयोजन कर रहे हैं। अनुमान है कि विधानसभा चुनान की पूर्व बेलस में जनपद की छह सीटों में से चार सीटों पर राजनेतिक दल से घोषित उम्मीदवारों को अपनों की बगावत का सामना करना पड सकता है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
