4:30 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज

तेज प्रताप यादव पर FIR दर्ज, धमकी और मानहानि के आरोप

तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छात्र RJD के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तेज प्रताप यादव ने पाटलिपुत्र स्थित आवास पर पहुंचकर घर में घुसने का प्रयास किया और परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। यह मामला आकाश यादव की बहन अनुष्का और तेज प्रताप यादव के कथित रिश्ते को लेकर भी चर्चा में है।

वहीं तेज प्रताप यादव ने आरोपों को निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा सच्चाई तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगी।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 (आपराधिक धमकी), 352 और 356 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस