1:33 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

आगरा – फैक्ट्री चोरी का खुलासा, सिक्योरिटी गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड

आगरा में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, सिक्योरिटी गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में स्थित थैंक्स एक्सपोर्ट्स फैक्ट्री में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने मामले में अतुल कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड ही चोरी की साजिश में शामिल था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई इको वैन भी बरामद कर ली है। वहीं, फरार गार्ड पंकज और उसके साथी विकास की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.