पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के संकेत, लेकिन तुरंत राहत नहीं
ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सुरेश गोपी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें तुरंत कम नहीं की जा सकतीं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने में कई कारक शामिल होते हैं, जिनमें कच्चे तेल की खरीद, परिवहन और वितरण में लगने वाला समय भी शामिल है।
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट बनी रहती है, तो इसका असर आने वाले समय में घरेलू ईंधन कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
