7:38 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

हेल्थ अलर्ट: आपकी पसंदीदा चीजें ही कर रही हैं आंतों को ‘खराब’

हेल्थ अलर्ट: आपकी पसंदीदा चीजें ही कर रही हैं आंतों को ‘खराब’!

बदांयू 19 जून।

रोज सुबह कॉर्नफ्लेक्स, दोपहर में व्हाइट राइस और शाम को चिप्स-कोल्ड ड्रिंक? अगर आपकी डाइट ऐसी है तो संभल जाइए। नई हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक यही ‘टेस्टी फूड्स’ चुपचाप आपकी आंतों में सूजन और बीमारी का घर बना रहे हैं।

ये 4 फूड ग्रुप हैं सबसे बड़े विलेन

‘सफेद जहर’ वाले कार्ब्स- पेस्ट्री, व्हाइट राइस, पास्ता, व्हाइट पोटैटो, शुगरी ब्रेकफास्ट। ये तुरंत शुगर बढ़ाकर आंत की लाइनिंग पर हमला करते हैं।
प्रिजर्वेटिव का गोदाम – रेड मीट इसमें सोडियम और केमिकल प्रिजर्वेटिव्स भरे होते हैं जो गुड बैक्टीरिया को मारकर सूजन पैदा करते हैं।
फास्ट फूड का धोखा-पिज्जा, बर्गर, केक, बिस्कुट, ब्रेड। स्वाद के चक्कर में आप सिर्फ फैट और मैदा खा रहे हैं जो आंतों के लिए जाम जैसा है।
मीठा जहर,शुगरी ड्रिंक्स-सोडा, एनर्जी ड्रिंक, पैक्ड फ्रूट जूस। इनमें चीनी इतनी है कि आंतों में बैड बैक्टीरिया की पार्टी शुरू हो जाती है।

चिकित्सक बताते हैं पेट बार-बार फूलता है, गैस बनती है या हल्का दर्द रहता है? तो 2 हफ्ते के लिए इन फूड्स को ‘ना’ बोलकर देखिए। इनकी जगह दही, छाछ, दलिया, हरी सब्जियां और फल लें। फर्क खुद दिखेगा।

अगर दिक्कत बनी रहे तो गैस्ट्रो डॉक्टर से मिलना बेहतर है। क्योंकि आंतें खुश, तो आप खुश।

विज्ञापन एक्सप्रेस