9:16 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

तुम शामिल हो- Vandana shukla

Vandana shukla

तुम शामिल हो मेरी ज़ान में
किसी गहरे राज़ की तरह,
मेरे दिल के कोने में बजते हो
मुकम्मल साज़ की तरह
आईने की क्या मजाल
इस रूहानी मोहब्बत को दिखाए
हम वो पावन और अनमोल अहसासों
जो धड़कते हैं जज्बात की तरह …..♥️♥️

तुम देखो न देखो मुझे पर
मैं हर पल साए की तरह तुम्हारे पास हूँ,
तुम्हारी हर एक उदासी की दवा
और जीने की इकलौती आस हूँ
तड़पाओ न अब और मुझे,
अपनी इन बाहों के महफूज़ साए में ले लो,
मैं सिमट कर तुममें पूरी तरह खो जाऊं,
ऐसी एक ढलती हुई हसीन शाम दे दो…..♥️♥️

ऐ मेरे प्यारे हमदम,
मेरा यह पूरा वजूद तुम्हारे दम से है,
तुम्हारी मोहब्बत के आगे
इस ज़माने के सारे सितम बहुत कम हैं।
पूरी दुनिया की नज़रों से
मैं खुद को हमेशा एक पहेली बनाकर छुपाती हूँ,
मगर जब तुम मेरे सामने आते हो,
मैं अपनी बंदिशों की हर हद भूल जाती हूँ …♥️♥️

मैं चाहती हूँ कि तुम मेरी रूह की
हर एक परत को खोलो और गहराई से पढ़ो,
मेरे दिल के हर उस मौन कोने को
छुओ और बेझिझक आगे बढ़ो
तुम मेरे बीते हुए कल की हसीन याद,
मेरे आज का मुकम्मल सुकूँ हो,
जन्मों की प्यासी यह मेरी जान सिर्फ और सिर्फ उम्रभर तुम्हारे साथ की तलबगार है…….♥️

विज्ञापन एक्सप्रेस