।
बदायूं 18 जून।
कादर चौक के ककोड़ा गांव के पास ट्रैक्टर-बाइक की भीषण भिड़ंत में 30 वर्षीय किसान राजीव कुमार की मौत हो गई। खेत जा रहे राजीव की बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां देर रात 2 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। राजीव की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

