11:11 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

फल विक्रेता की ईमानदारी और उसावां पुलिस की तत्परता से लौटी खुशियां, एक लाख रुपये से भरा बैग मालिक को मिला वापस

बदायूं

फल विक्रेता की ईमानदारी और उसावां पुलिस की तत्परता से लौटी खुशियां, एक लाख रुपये से भरा बैग मालिक को मिला वापस

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस की सक्रियता और एक फल विक्रेता की ईमानदारी के चलते एक लाख रुपये नकद से भरा गुम हुआ बैग उसके वास्तविक मालिक को सकुशल वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर जनपद के ग्राम नयागांव निवासी राजेश पुत्र केशव सिंह अपनी मूकबधिर भांजी की शादी के लिए मोटरसाइकिल खरीदने जा रहे थे। रास्ते में अकबरपुर तिराहे के पास उनका बैग कहीं गिर गया। बैग में एक लाख रुपये नकद और शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) रखे हुए थे।
इसी दौरान बैग फल विक्रेता रवि कश्यप को मिला। रवि ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को अपने पास रखने के बजाय इसकी सूचना तत्काल थाना उसावां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बैग में मौजूद दस्तावेजों और कार्डों के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाया।
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने बैग में रखी पूरी धनराशि और अन्य सामान सुरक्षित रूप से राजेश को सौंप दिया। अपना खोया हुआ बैग वापस मिलने पर राजेश और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने थाना उसावां पुलिस और फल विक्रेता रवि कश्यप का हृदय से आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र के लोगों ने भी रवि कश्यप की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस