यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी, 26 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेव अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में कई जिलों में लू का असर देखने को मिल सकता है। वाराणसी, अयोध्या, बहराइच समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने का अनुमान है।
हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार तक हीट वेव से प्रभावित जिलों की संख्या 45 के पार पहुंच सकती है। अवध क्षेत्र के अधिकांश जिले लू की चपेट में रह सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
