5:59 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, डीआरएम ने दिए समाधान के निर्देश।

बरेली में रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, डीआरएम ने दिए समाधान के निर्देश।

बरेली, 17 जून ।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में बुधवार को डीआरएम वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में दो दिवसीय पी.एन.एम. बैठक शुरू हुई।

एन.ई. रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह और संरक्षक विवेक मिश्रा समेत यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के कल्याण व सेवा संबंधी मुद्दे उठाए।

डीआरएम सिन्हा ने सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के हितों और बेहतर कार्य वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में एडीआरएम मनोज कुमार व सभी शाखाधिकारी मौजूद रहे। संचालन सीनियर डीपीओ संदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.