5:58 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली: रेलवे ने दिवंगत ट्रैक मेंटेनर की पत्नी को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक।

बरेली: रेलवे ने दिवंगत ट्रैक मेंटेनर की पत्नी को सौंपा 1 करोड़ का बीमा चेक।

बरेली, 17 जून ।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने अपने दिवंगत कर्मचारी के परिवार को बड़ी राहत दी है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बुधवार को ट्रैक मेंटेनर स्वर्गीय हरिनंद यादव की पत्नी राजदेई देवी को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा।

स्व. हरिनंद यादव का बीते दिनों एक दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका वेतन खाता पंजाब नेशनल बैंक के ‘रेलवे सैलरी पैकेज’ के तहत संचालित था, जिसमें दुर्घटना बीमा का लाभ शामिल है। इसी सुविधा के तहत आश्रित परिवार को यह राशि दी गई।

इस मौके पर डीआरएम वीणा सिन्हा ने कहा कि रेलवे प्रशासन अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कठिन परिस्थितियों में हरसंभव मदद दी जाएगी।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, पीएनबी मंडल प्रमुख रंजीत कुमार चौबे, यूनियन-एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

‘रेलवे सैलरी पैकेज’ के तहत रेल कर्मियों को निःशुल्क दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। ड्यूटी के दौरान या अन्य दुर्घटना में मृत्यु पर 1 करोड़ तक की राशि आश्रित को दी जाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.