बदायूं
8 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस्लामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
केशव गुप्ता
बदायूं, 17 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को 8 किलो 8 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा बुधवार को की गई कार्रवाई में रामगोपाल पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम बवनपुरी कला, थाना बहजोई, जनपद संभल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 किलो 8 ग्राम अवैध डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 155/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
