2:44 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

किसानों से जबरदस्ती छीनने का लगाया प्रशाशन पर आरोप

16 जून हरिद्वार की पावन धरती पर चल रहे राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष ने बदायूं के किसानों की जमीन को अधिग्रहण के नाम पर किसानों से जबर दस्ती छीनने का लगाया बदायूं प्रशाशन पर आरोप
बतादें कि जब से गंगा एस्प्रेस बना है बदायूं प्रशासन अदानी के लिए किसानों की जमीनों को जबरदस्ती अधिग्रहण कर रहा हैं
दूसरी प्रमुख समस्या उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड लखनऊ द्वारा किसानों से मूलधन के पांच गुनी रकम जबरदस्ती वसूल की जा रही है तथा पैसा ना देने पर उनकी पूरी भूमि से उन्हें वंचित किया जा रहा है इतना अत्याचार तो साहूकारों ने भी नहीं किया था जो आज सरकार कर रही है और सभी जनप्रतिनिधि चुपचाप तमाशा देख रहे हैं बदायूं में अधिकारी संगठन का ज्ञापन लेने भी नहीं आते आते भी है तो उस ज्ञापन को कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है किसनो के मसीहा चौधरी राकेश टिकैत ने कहां बदायूं में अभी एक बड़े आंदोलन की जरूरत है उन्होंने कहा मैं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तैयार रहा हूं और तैयार रहूंगा उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र का आदमी सबसे ज्यादा परेशान है यदि ऐसी ही स्थित रही तो वह दिन दूर नहीं जब किसानों की जमीन उद्योगपतियों के पास होगी जैसे किसान आज मक्का बाजरा सरसों 800 रु खरीद रहा है गेहूं भी 100रु किलो खरीदेगा यदि तुम्हे जमीन बचानी हे तो आंदोलन को तैयार रहना पड़ेगा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.