हाईवे पर मौत की रेस: ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, 6 की मौत।
फूलपुर में ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही, 2 घायल मेडिकल कॉलेज रेफर।
बदांयू 17 जून।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास बुधवार दोपहर हाईवे पर रफ्तार का कहर टूटा। कछला-उझानी मार्ग पर दो ट्रैक्टर चालक आपस में रेस लगा रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार हैं, तलाश जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



