2:41 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

फिर चढ़ेगा पारा, तीन दिन सताएगी गर्मी-उमस

उझानी-बदायूं में फिर चढ़ेगा पारा, तीन दिन सताएगी गर्मी-उमस।

उझानी-बदांयू 17 जून।

उझानी-बदायूं में अगले तीन दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं, उमस से भी राहत नहीं मिलेगी।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में चुभन भरी गर्म हवाओं से बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास रहेगा। रात का तापमान भी ज्यादा नहीं गिरेगा, जिससे दिन-रात गर्मी बनी रहेगी।

तापमान बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पानी-छाछ का सेवन बढ़ाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक बारिश के मजबूत संकेत नहीं हैं। सुबह-शाम हल्के बादल छा सकते हैं, पर इससे गर्मी में राहत की उम्मीद कम है।

विज्ञापन एक्सप्रेस