3:48 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुटने की जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सफल

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में घुटने की जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी सफल, मरीज को मिली राहत

बदायूं, उत्तर प्रदेश – राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के चिकित्सकों ने घुटने की एक जटिल आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज को बड़ी राहत प्रदान की है। यह उपलब्धि कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार के मार्गदर्शन में हासिल की गई।

ऑर्थोपेडिक्स विभाग की टीम ने मरीज के घुटने में लंबे समय से चली आ रही समस्या का सफल उपचार किया। सर्जरी के दौरान डायग्नोस्टिक आर्थ्रोस्कोपी, आर्थ्रोस्कोपिक मेनिस्कल रिपेयर तथा लेटरल मेनिसेक्टॉमी जैसी जटिल प्रक्रियाएं संपन्न की गईं।

विज्ञापन एक्सप्रेस